लखीमपुर खीरी। अमर उजाला की ओर से आयोजित नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में मंगलवार को भी छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विज्ञान का प्रश्नपत्र देखकर उनके चेहरे खिल गए। आयोजित परीक्षा में कक्षा छह से कक्षा दस तक छात्र शामिल थे। परीक्षा अमर उजाला कार्यालय में शाम चार बजे से पांच बजे तक संपन्न हुई। बच्चों ने पेपर अच्छा होने की बात कही। इसमें कक्षा सात के अंश प्रताप सिंह, सात के ही उत्कर्ष प्रजापति, विराट प्रताप सिंह सहित कई अन्य छात्र परीक्षा में शामिल हुए।