धौरहरा। सिसैया-ढखेरवा रोड पर सिसैया गांव निवासी एक बुजुर्ग निजी बस की चपेट में आ गया। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के सिसैया गांव निवासी 56 वर्षीय बरकत अली पुत्र करमअली चौराहे से घरेलू सामान लेकर अपने पुत्र के साथ पैदल जा रहे थे।
उसी समय लखीमपुर से हसनपुर कटौली तक जाने वाली प्राइवेट बस की टक्कर लगने से बरकत अली की मौके पर मौत हो गई और उसका पुत्र करम अली घायल हो गया। संवाद