ग्रामीणों के साथ बैठक करते अधिकारी।संवाद
ममरी। सड़क की समस्या को लेकर ग्राम मुंडा विष्णु, मझगवां मंगल खेड़ा और बेलवा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की नाराजगी के बाद अधिकारी सड़क बनवाने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है।
गोला-सिकंदराबाद मार्ग से गोला-सीतापुर रोड को जोड़ने वाली पांच किलोमीटर सड़क की स्थिति काफी खराब है। इसके निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मूडा विष्णु स्कूल में प्रदर्शन कर विरोध जताया था। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन की जानकारी के बाद ग्राम मझगवां पहुंचे तहसीलदार सुखबीर सिंह ने पंचायत भवन में बैठक ग्रामीणों बात की, लेकिन बात नहीं बनी।
शुक्रवार को फिर तहसीलदार ने पंचायत के प्रमुख लोग संदीप वर्मा, शुभम शर्मा, आदर्श वर्मा, विक्रम सिंह और ग्राम प्रधानों के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक की। अधिकारियों ने चुनाव के बाद मंडी उत्पादन समिति से सड़क बनवाने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण मान गए। बैठक में प्रधान बेलवा रामदेव वर्मा, प्रधान मुलाखेड़ा मुन्नू लाल वर्मा, मझगवां के पूर्व प्रधान हरिवंश वर्मा और कई ग्रामीण मौजूद रहे।