मौजूद टेंट व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी
लखीमपुर खीरी। गुरुवार को उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। इस समारोह में नए पदाधिकारियों ने शपथ ली।
लखीमपुर टेंट ओनर्स एसोसिएशन की गठित हुई कार्यकारिणी में अशोक चावला अध्यक्ष, अभिलाष वर्मा महामंत्री, ओम मेहरा कोषाध्यक्ष, गिरीश कुमार चेयरमैन, गोपेश अग्रवाल उप चेयरमैन, महावीर प्रसाद उपाध्यक्ष, राम बहादुर वर्मा प्रचार मंत्री, मनमोहन मौर्य को संगठन मंत्री की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश टेंट युवा व्यापारी एसोसिएशन का भी गठन किया गया।
कार्यकारिणी में वैभव गोठरवाल ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर कीर्ति वर्मा, महावीर प्रसाद, मनमोहन मौर्य, राम बहादुर वर्मा, वैभव गोठरवाल, अभिषेक पंचोली, सुनील जयसवाल, सोमेश, राम आसरे, धनजय मिश्रा, शांतनु अवस्थी, अमरजीत सिंह आदि व्यापारी उपस्थित रहे। संवाद