फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खीरी में छपवाई ही नहीं गईं पोषण आहार पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में शनिवार को लखनऊ में महिला विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा हुई। बैठक में खुलासा हुआ कि खीरी समेत रायबरेली व हरदोई में पोषण आहार पुस्तिकाएं छपवाई ही नहीं गईं है। इस पर नाराजगी जताते हुए मंडलायुक्त ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को डीएम से बात कर जल्द पुस्तिकाएं छपवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा, पुस्तिकाएं छपवाकर इन्हें सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किया जाए। मंडलायुक्त ने टेक होम राशन वितरण की समीक्षा करते हुए सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। ई-कवच पोर्टल पर सैम बच्चों की फीडिंग के संबंध में अपर निदेशक (स्वास्थ्य) को मंडल के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को उनकी ओर से पत्र प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में खीरी से डीपीओ संजय निगम शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें