फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल के शुक्लाफांटा पार्क में काले हिरनों की संख्या बढ़ी

Sun, 26 Mar 2023 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल के शुक्लाफांटा पार्क में खड़ा काला हिरन।
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। भारतीय सीमा से लगे कंचनपुर जिले के शुक्लाफांटा राष्ट्रीय पार्क में लुप्तप्राय काले हिरन की संख्या में इजाफा हुआ है। एक दशक पूर्व ललितपुर के चिड़ियाघर से लाकर छोड़े गए 42 काले हिरन की संख्या बढ़कर अब 251 पहुंच गई है।
विज्ञापन

नेपाल के कंचनपुर जिले में स्थित शुक्लाफांटा राष्ट्रीय पार्क बारहसिंघों के लिए प्रसिद्ध है। इस पार्क में लुप्तप्राय काले हिरनों की खासी तादाद है। जिसके लिए यह काफी प्रसिद्ध है। पार्क के सहायक अधिकृत मनोज ऐर ने बताया कि पार्क में करीब दस वर्ष पूर्व 2013 में नेपाल के ललितपुर जिले के चिड़ियाघर से और 2016 में बर्दिया जिले के खैरापुर से करीब 42 काले हिरनों को लाकर हीरापुर क्षेत्र में छोड़ा गया था।
पिछले माह हुई गणना के अनुसार यहां काले हिरनों में 65 व्यस्क नर, 87 मादा व्यस्क हिरनों के साथ व्यस्क न हुए 24 नर व 23 मादा समेत 52 बच्चों की कुल संख्या 237 थी। बीते सप्ताह फिर से हुई गणना में इनकी संख्या बढ़कर 251 हो गई है। पार्क के सहायक अधिकृत ने बताया कि काले हिरन के रहने के लिए हीरापुर में 7.75 हेक्टेअर क्षेत्र में शुरूआत की गई थी, जो अब उनके निवास स्थान के 59 वर्ग किलोमीटर हो गई है। पार्क में काले हिरनों की संख्या में इजाफा होने से इनके व्यवस्थापक के लिए भी वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें