फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नूंह हिंसा के विरोध में पुतला फूंका

विज्ञापन
गोला में पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। हरियाणा के नूंह में धार्मिक यात्रा के दौरान हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सदर चौराहे पर पुतला फूंककर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के अचल श्रीवास्तव एडवोकेट और बजरंग दल के डॉ. पीयूष शुक्ला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सदर चौराहे पर पुतला फूंकने के साथ तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि हरियाणा मेवात के नूंह में धार्मिक यात्रा के दौरान साजिश के तहत हिंसा और आगजनी की गई। कई लोगों की जान चली गई।
हिंसा में मारे गए हुए लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की। जो घायल हुए हैं, उन्हें 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए। इस मौके पर अचल श्रीवास्तव, बजरंग दल के डॉ. पीयूष शुक्ला, सुभाष मिश्रा, निर्मल कुमार, प्रशांत गिरि, राज किशोर शुक्ला, सौरभ दीप वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें