फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब शहर में महिलाएं चलाएंगी पिंक ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महिलाओं को सजग और सबल बनाने के लिए सरकार ने नई योजना शुरू की है। योजना के तहत अब शहर में जल्द पिंक ई-रिक्शा दौड़ते हुए दिखाई देंगे। इन रिक्शा को महिलाएं चलाएंगी। पहले चरण में जिले की 250 महिलाओं को ई-रिक्शा उपलब्ध करवाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन

मिशन शक्ति योजना के तहत प्रशिक्षित महिला लाभार्थियों को ई-रिक्शा खरीदने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से लाभान्वित किया जाएगा। योजना के लिए चयनित महिलाओं के लिए निशुल्क ई-रिक्शा प्रशिक्षण, निशुल्क आरटीओ ड्राइविंग लाइसेंस, सस्ते ब्याज दरों पर ई-रिक्शा खरीदने हेतु सरल फाइनेंस प्रक्रिया की सुविधा उपलब्ध कराते हुए 25 प्रतिशत की सब्सिडी भी दी जाएगी।
योजना के तहत गरीब, बेसहारा, बेरोजगार व जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह हाईस्कूल उत्तीर्ण होनी चाहिए।
विज्ञापन


महिला लाभार्थियों को मिलेगा निशुल्क डीएल और प्रशिक्षण
उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने बताया कि योजना के तहत जरूरतमंद पात्र महिला लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसमें जिला प्रोबेशन विभाग की भी मदद ली जा रही है। वहीं महिला लाभार्थियों के चयन के बाद 25-25 का बैच बनाकर उनको पिंक ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण मिशन शक्ति योजना के तहत दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में उन्हें चार दिन थ्योरी और शेष छह दिन रिक्शा संचालन का प्रैक्टिकल कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें निशुल्क अस्थायी व स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें