हाथियों ने रौंदी फसल। स्त्रोत- किसान।
बांकेगंज। डेढ़ माह पहले नेपाल के शुक्ला फांटा नेशनल पार्क से दुधवा टाइगर रिजर्व आए चारों टस्कर हाथी अब दो झुंडों में बंट गए हैं।
निगरानी टीमों के मुताबिक, मड़हा जंगल में मौजूद दोनों हाथी रात के समय जंगल से बाहर निकलकर बफरजोन मैलानी रेंज की जटपुरा बीट के खेतों में घुसकर फसलों कोे बर्बाद कर रहे हैं। वहीं दो हाथी सुल्तानपुर बीट जंगल के पास खुटार रेंज की सिहुरा बीट में फसलें तबाह कर रहे हैं।
चलतुआ में डेरा डाले दोनों हाथियों ने बुधवार रात खुटार रेंज के श्रीनगर गांव में बिल्लू, रामकिशन और वीर बहादुर समेत कई किसानों की गन्ना और धान की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया। वहीं मड़हा जंगल में मौजूद हाथियों ने मैलानी रेंज की जटपुरा बीट से सटे पहाड़नगर में राधेेश्याम समेत कई किसानों के खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर दिया। संवाद