फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब विकास सूचकांक के मानकों पर परखी जाएगी पंचायतों की प्रगति

विज्ञापन
बैठक करते डीएम महेंद्र बहाुदर सिंह-स्रोत सूचना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में ग्राम पंचायतों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की गई। डीएम ने विकास सूचकांक के मानकों के आधार पर ग्राम पंचायतों की प्रगति पर रणनीति बनाई। दो दिन में ब्लॉक स्तर पर भी बैठक के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विकास सूचकांक के मानकों पर ग्राम पंचायत की विभिन्न क्षेत्रों में वार्षिक प्रगति रिपोर्ट बनेगी। पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बालकल्याण, कृषि, पशुपालन, बैंकिंग, आजीविका, खाद्य सुरक्षा, आवास, रोजगार, आधारभूत निर्माण के गुणवत्तापरक 577 इंडीकेटर पर आंकड़ों का संकलन और फिर सत्यापन किया जाएगा।
इसमें ग्राम पंचायतों सहित विभिन्न विभागों के किए जा रहे प्रयासों का आंकलन किया जा सकेगा। पंचायतों में क्रिटिकल गैप की भी पहचान होगी। डीएम ने डीडीओ को निर्देश दिए कि दो दिनों में ब्लॉक स्तरीय समिति की बैठक अनिवार्य रूप से कर ली जाए। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सभी स्तरों पर सभी इंडिकेटर की मैपिंग, डाटा सत्यापन करते हुए डाटा की फ्रीजिंग का कार्य प्रत्येक स्तर पर 10 फरवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। बैठक में तमाम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें