फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब ऑनलाइन लिए जाएंगे सांसद, विधायकों के विकास कार्यों के प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए अभी तक सांसद, विधायकों को डीआरडीए में लिखित प्रस्ताव बनाकर देने होते थे, लेकिन व्यवस्था बदल गई है। अब विकास कार्यों के प्रस्ताव ऑनलाइन लिए जाएंगे। ऑनलाइन ही कार्यों की स्वीकृति मिलेगी और विकास कार्यों के बाद कार्यदायी संस्था को सीधे ऑनलाइन ही भुगतान भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में आठ विधायक व दो सांसद है। इसमें सदर विधायक योगेश वर्मा, कस्ता सौरभ सिंह सोनू, गोला अमनगिरी, पलिया रोमी साहनी, श्रीनगर मंजू त्यागी, निघासन शशांक वर्मा, मोहम्मदी लोकेंद्र प्रताप सिंह, धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी है। वहीं, खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा और धौरहरा सांसद आनंद सिंह भदौरिया है।
विभागीय अफसरों की माने तो विधायक व सांसद में अभी तक किसी का भी प्रस्ताव नहीं आया है। एक दो दिन में प्रस्ताव आने की उम्मीद है। अबकी बार प्रस्ताव ऑनलाइन हाेंगे। जनप्रतिनिधियाें के तकनीकी कर्मचारियों को पूर्व में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उम्मीद है कि अब जल्द ही विकास कार्यों के प्रस्ताव मिल जाएंगे।
विज्ञापन


अब स्टेट नोडल एकाउंट पर आएगी
विधायक व सांसद निधि की धनराशि अभी तक डीआरडीए विभाग में आती थी। विधायक, सांसद द्वारा कराए गए विकास कार्य के बाद विभाग की ओर से भुगतान दिया जाता था, लेकिन अब सांसद व विधायक निधि की धनराशि सीधे स्टेट नोडल एकाउंट (एसएनए) में भेजी जाएगा। प्रत्येक वित्तीय वर्ष में विधायक व सांसद निधि पांच करोड़ होती है।


सांसद व विधायक निधि से होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव अब ऑनलाइन लिए जांएगे। ऑनलाइन प्रस्ताव के लिए जनप्रतिनिधियों के तकनीकी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। एक दो दिन में प्रस्ताव आने की उम्मीद है। निधि भी अबकी बार विभाग में न आकर स्टेट नोडल एकाउंट में आएगी। कुछ धनराशि रिलीज भी हुई है।
विज्ञापन

सोमनाथ चौरसिया, पीडी, डीआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें