फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब स्कूलों में लगेंगे गुरु जी के फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अंदर गुरु के प्रति प्रेम और आदरभाव जागृत करने के लिए विभाग ने एक नई पहल शुरू की है। अब स्कूलों के अंदर अध्यापकों के फोटो फ्रेम लगाए जाएंगे। इसका एक लाभ यह भी होगा कि स्कूल आने वाले अभिभावकों को अध्यापक की नियुक्ति, नाम, पता और पूरी जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने को लेकर एक ओर अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है, वहीं अब बच्चों में गुरु के प्रति आदरभाव बढ़ाने और अभिभावकों को पूरी जानकारी देने के लिए ''हमारे शिक्षक'' नाम से योजना शुरू की गई है। इसके तहत विद्यालय में अध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्रों के अलावा अनुदेशकों के अलग अलग फोटोफ्रेम लगाए जाएंगे। जिनमें शिक्षक का नाम, शैक्षिक योग्यता, पदनाम, प्रशिक्षण योग्यता, विद्यालय में तैनाती तिथि, आवंटित कक्षा, मोबाइल नंबर, आवंटित विषय के अलावा विशिष्ट उपलब्धि दर्ज की जाएगी।
विभागीय अधिकारियों का मानना है कि फोटोफ्रेम लग जाने से जहां बच्चों में गुरु के प्रति सम्मान बढ़ेगा, वहीं अभिभावकों को भी सही जानकारी हो पाएगी। इसके लिए हर विद्यालय को 150 रुपये की धनराशि भी दी जाएगी। फिलहाल अभी शैक्षिक सत्र समाप्त होने को है, नवीन सत्र शुरू होते ही सभी स्कूलों में यह योजना लागू की जाएगी। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अध्यापकों के स्थानान्तरण, सेवानिवृत्ति व पदोन्नित होने पर यह फोटोफ्रेम बदले जाएंगे।
विज्ञापन

-
शासन ने तय किया फोटोफ्रेम का साइज
परिषदीय स्कूलों में फोटोफ्रेम लगाने के लिए शासन की ओर से साइज भी निर्धारित किया गया है। विद्यालयों में लगाए जाने वाले फोटोफ्रेम एक फिट चौड़ा और डेढ़ फिट लंबा होगा। जिसमें अलग-अलग कक्षाओं के लिए तैनात अध्यापकों, शिक्षामित्राें और अनुदेशकों का पूरा डाटा दर्ज किया जाएगा।
-
सभी को दिखाई देगा कक्षाओं में लगा फोटोफ्रेम
विद्यालयों में लगाए जाने वाले फोटोफ्रेम को लेकर यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि फोटोफ्रेम ऐसी जगह लगाया जाए, जहां पर बच्चों-अध्यापकों के अलावा निरीक्षण के समय आने वाले अधिकारियों को यह स्पष्ट रूप से दिखाई दें। फोटोफ्रेम के मानकों की अनदेखी करने पर प्रधानाध्यापक और इंचार्ज प्रधानाध्यापक इसके जिम्मेदार होंगे।

शासन की ओर आदेश मिला है। हमारे शिक्षक फोटोफ्रेम लगाने की कवायद तेज कर दी गई है। क्योंकि कुछ ही दिनों में नवीन सत्र शुरू होना है। इसी के साथ यह योजना लागू की जाएगी।
विज्ञापन

- प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें