फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रेल ट्रैक पर रील बनाई तो अब होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। सोशल मीडिया पर फॉलोअर बढ़ाने और लाइक पाने की लोगों में होड़ मची है। लोग रेलवे ट्रैक और अन्य खतरनाक जगहों पर भी रील बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसा करना अब मंहगा पड़ेगा।
विज्ञापन

बुधवार को हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद रेल प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। रेलवे ट्रैक पर चलने और रील बनाते पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ रेल प्रशासन दंडात्मक कार्रवाई करेगा।
बुधवार को ओयल पुलिस चौकी क्षेत्र में बड़ी नहर के रेल पुल पर वीडियो बनाते समय ट्रेन की चपेट आकर माता, पिता समेत एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। इसके अलावा गोला रेलवे स्टेशन पर भी डांस की कई रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।
विज्ञापन

डीआरएम पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि ऐसे कृत्य रेलवे की सुरक्षा और संरक्षा को प्रभावित करते हैं। यह नियम विरुद्ध है। ऐसा करते पाए जाने वाले लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें