फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रधान, बीडीसी और पंचायत सदस्य के पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में पांच ग्राम प्रधान, आठ बीडीसी और 73 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर उपचुनाव होना है। चुनाव आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू होकर 24 तक चलेगी। इसके बाद छह अगस्त को मतदान और आठ को मतगणना होगी। उपचुनाव के लिए आरओ, एआरओ नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

निघासन ब्लाॅक के नौरंगाबाद, गुलरिया पत्थरशाह में उप चुनाव होना है। नौरंगाबाद में अनुसूचित जाति और गुलरिया में अन्य पिछड़ा वर्ग की सीट आरक्षित है। वहीं पसगवां के दोहक ग्राम पंचायत में सामान्य, बांकेगंज के पहाड़पुर में सामान्य और सदर ब्लाॅक के कादीपुर में महिला सीट आरक्षित है। अगर बीडीसी सदस्यों के रिक्त पदों की बात करें तो निघासन के लुधौरी के वार्ड संख्या 123, पसगवां के घाघपुर के वार्ड 117, मितौली के अछरौला के वार्ड संख्या 247, मितौली के कल्लआमोती द्वितीय वार्ड संख्या 110, मोहम्मदी के कोरिगवां द्वितीय वार्ड संख्या 20, मोहम्मदी के बिचपुरी द्वितीय वार्ड संख्या 50, लखीमपुर के धौरहरा खुर्द प्रथम वार्ड संख्या 32, लखीमपुर गढ़रुआ के वार्ड संख्या 71 में बीडीसी सदस्यों के पद खाली है, जिन पर चुनाव होना है। चार ब्लाॅक के 73 ग्राम पंचायत पदों पर चुनाव होना है। इसमें ईसानगर में 15, गोला में 22, धौरहरा में तीन, नकहा में चार, पलिया में एक, पसगवां में तीन, फूलबेहड़ में तीन, बेहजम में आठ, बांकेगंज में नौ, बिजुआ में छह, मितौली में चार, मोहम्मदी मं दो, रमियाबेहड़ में एक और लखीमपुर सदर ब्लाॅक के क्षेत्र के पांच ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है।
विज्ञापन

उपचुनाव में कब क्या होगा
- 22 जुलाई सुबह 10 से शाम चार बजे तक नामांकनपत्र जमा होंगे।
- 23 जुलाई को सुबह 10 से कार्य समाप्ति तक नामांकनपत्रों की जांच होगी।
-24 जुलाई को सुबह 10 से तीन बजे तक नाम वापसी।
- 24 जुलाई को तीन बजे से कार्य समाप्ति तक चुनाव चिह्न आवंटन।
- छह अगस्त को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान
-आठ अगस्त को सुबह आठ बजे से मतगणना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें