फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वेतन साढ़े तीन हजार... चार करोड़ की आईटीआर न भरने का मिला नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के एक निजी स्कूलों में अध्यापक के पद पर तैनात शिक्षक को चार करोड़ से ज्यादा का आईटीआर न भरने का नोटिस आयकर विभाग ने दिया है। पता चला तो शिक्षक के होश उड़ गए। पीड़ित का कहना है कि जालसाजों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे दो फर्म बनाईं और उन्हीं से लेनदेन किया। आयकर विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। सुनवाई नहीं हुई तो बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं के एक दल ने एसपी गणेश प्रसाद साहा से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

एसपी गणेश प्रसाद साहा को दिए गए शिकायती पत्र में ग्राम भंसरिया निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि वह करीब पांच साल से एक प्राइवेट स्कूल में बतौर शिक्षक के पद पर तैनात हैं। जहां से उसे साढ़े तीन हजार रुपये महीने वेतन मिलता है। रोजगार की तलाश में वह आवेदन भी करते रहते हैं। इसी बात का फायदा उठाते हुए ठगों ने उनके कागजातों के सहारे एक जून 2019 को अरविंद ट्रेडिंग कंपनी और 11 नवंबर 2019 को अमर ट्रेडर्स के नाम से दो फर्जी फर्में बनाई।
फर्मों ने चार करोड़, दस लाख, तैंतालिस हजार दो सौ पचास रुपये का टर्नओवर किया, मगर आईटीआर नहीं भरी। वित्तीय वर्ष 2019-2020 व 2020-2021 का आईटीआर न भरे जाने से आयकर विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया। पीड़ित का कहना था कि कई बार इसको लेकर आयकर विभाग के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मामला तो दर्ज किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आहत पीड़ित दिलीप ने अधिवक्ताओं के एक दल को पूरा मामला बताया। अधिवक्ताओं ने एसपी से मुलाकात करते हुए जल्द ही मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें