बांकेगंज। कस्बा स्थिति सीएचसी में रात में न रुकने वाले फार्मासिस्ट को अधीक्षक ने नोटिस जारी किया है।
अमर उजाला ने 25 अगस्त के अंक में समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके नरवरिया ने कार्रवाई करते हुए फार्मासिस्ट को नोटिस जारी कर कारण स्पष्ट करने को कहा है। फार्मासिस्टों के अस्पताल में न रुकने से रात में आने वाले गंभीर मरीजों को दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
यहीं नहीं जिला मुख्यालय से आने में प्राय: देर होने पर ओपीडी में ट्रेनी फार्मासिस्ट दवाई देते नजर आते हैं। मरीजों को पर्चे पर लिखी दवाई काउंटर से लेने के बाद उसके सेवन का तरीका पूछने के लिए डॉक्टरों के पास फिर जाना पड़ता है। संवाद