फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उचौलिया नहीं... कल्लुआ गांव में बनेगा बिजली उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। छह माह पूर्व उचौलिया में स्वीकृत 33 केवीए बिजली उपकेंद्र बनने का रास्ता साफ हो गया है। कस्बे से 10 किलोमीटर दूर स्थित कल्लुआ ग्राम पंचायत में यह उपकेंद्र बनेगा। इसके लिए भेजा गया प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन

शनिवार को जेई ने सर्वे कर रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को भेजी है। उधर, उचौलिया में उपकेंद्र न बनने से कस्बे के लोगों में मायूसी है। मोहम्मदी विधायक और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह के प्रस्ताव पर उचौलिया में छह माह पूर्व रीवैंप योजना के अंतर्गत 33 केवीए बिजली उपकेंद्र स्वीकृत हुआ था। सितंबर महीने में प्रशासन ने उपकेंद्र के लिए उचौलिया ग्राम प्रधान इंद्रपाल से जमीन का प्रस्ताव लिया था मगर पावर कॉरपोरेशन ने उस जमीन पर उपकेंद्र बनाने में रेल लाइन पार करने की अड़चन के चलते अस्वीकृत कर दिया था।
इसके बाद अब कस्बे से 10 किमी दूर कल्लुआ ग्राम पंचायत में कोइलछा गांव में उपकेंद्र के लिए जमीन का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे पावर कॉरपोरेशन ने मंजूरी दे दी है। शनिवार को जेई सुशील वर्मा ने उपकेंद्र के लिए 33 केवीए लाइन बनाने का सर्वे कर रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के बरतारा गांव से जोड़ा जाएगा
कुल 21.1 किमी लंबी नई लाइन को शाहजहांपुर जिला के बरतारा गांव से जोड़ा जायेगा। जेई सुशील वर्मा ने बताया कि अटसलिया (शाहजहांपुर) से जेबीगंज उपकेंद्र तक बनायी गई 33 केवीए लाइन से उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए इस लाइन पर शाहजहांपुर के बरतारा से कल्लुआ तक 21.1 किमी लंबी नई बिजली लाइन बनाई जाएगी।
उचौलिया वालों में छाई मायूसी
उचौलिया। उचौलिया में बिजली उपकेंद्र न बनने की खबर से लोगों में मायूसी छा गई है। लोगों का कहना है कि रेल लाइन पार उपकेंद्र बनने में कुछ अड़चन थी तो पड़ोस के गांव बनकागांव, किशनपुर जमुनी, बरनैया, मठवालदेवता ग्राम पंचायत में जमीन का प्रस्ताव कर उपकेंद्र बनाया जा सकता था। 10 किमी दूर कल्लुआ ग्राम पंचायत में उपकेंद्र बनने से इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति की समस्या दूर नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें