फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नामांकन प्रक्रिया पूरी... 14 पदों पर 39 दावेदार

विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ ने किया नामांकन। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। 14 पदों के लिए कुल 39 दावेदार सामने आए हैं। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि दाखिल हुए नामांकन पत्रों की जांच आठ जनवरी को तीन बजे की जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी रामनारायण त्रिवेदी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अवधेश कुमार सिंह, बाबूराम राजवंशी, घनश्याम अग्निहोत्री, कमलाकांत दीक्षित, महेंद्र कुमार तिवारी और महेंद्र पाल सिंह चुनाव मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बलिस्टर लाल पांडे, जितेंद्र त्रिपाठी जीतू, रमेश कुमार मौर्य, रामकृष्ण पाठक चुनाव मैदान में हैं।
वहीं, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार शुक्ला और घनश्याम द्विवेदी आमने-सामने आ गए हैं। महामंत्री पद के लिए राजीव कुमार पांडे, मथुरा प्रसाद अवस्थी, मोहम्मद नफीज, रामकिशोर, विनोद कुमार शर्मा और विश्वास श्रीवास्तव चुनाव मैदान में हैं, तो कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रभात कुमार अवस्थी और सत्तीसरण गौतम चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए ऐश्वर्या धुरिया, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, अतुल कुमार, जगजीवन राम, जितेंद्र कुमार वर्मा, कुंवर चंद्र वर्मा, मोहम्मद रशीद अंसारी और रामजीवन के साथ ही रणवीर सिंह चुनाव मैदान में हैं। गवर्निंग काउंसिल में वरिष्ठ पद के लिए अमित कुमार द्विवेदी, पीयूष खरे, राजेंद्र अग्निहोत्री, शफीक अहमद, उर्मिला सिंह ने नामांकन कराया है।
गवर्निंग काउंसिल में कनिष्ठ पद के लिए अनूप कुमार अवस्थी, अतुल कुमार बाजपेई, इम्तियाज अहमद, मोहम्मद हारुन और सुरेंद्र कुमार ने ताल ठोकी है। महामंत्री मनोज जायसवाल ने बताया कि दाखिल नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों पर सुनवाई के लिए 8 जनवरी को तीन बजे का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें