लखीमपुर खीरी। आसपास के जिलों में कोरोना संक्रमति मिलने से जिले पर भी खतरा मंडराने लगा है। स्वास्थ्य अधिकारी इससे निपटने के इंतजाम पूरे होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन इससे बचाव के लिए होने वाले टीकाकरण की स्थिति बेहद बदहाल है।
इसके लिए लोगों के साथ स्वास्थ्य विभाग तक जिम्मेदार है। क्योंकि एक तरफ स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन का अभाव है, वहीं जिन स्थानों पर वैक्सीन हैं वहां पर लोग लगवाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। जिम्मेदारों का कहना है कि वैक्सीन के लिए निरंतर शासन को मांगपत्र भेजा जा रहा है। जल्द मिलने की भी उम्मीद है मगर जिन जगहों पर वैक्सीन मौजूद हैं वहां पर लोगों को जाकर लगवा लेनी चाहिए, क्योंकि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन ही बेहतर सुरक्षा कवच है। इसलिए सभी लोग वैक्सीनेशन अवश्य करवा लें और एहतियात भी बरतें।
जिले में टीकाकरण की स्थिति
उम्र-लक्ष्य- प्रथम डोज-द्वितीय डोज
12 से 14- 170339-175018-160000
15 से 17-282033-302777-283000
18 से अधिक-2749495-2904559- 2799570
60 से अधिक- 346035-346189-338524
प्रिकॉशन डोज- 2199314।-916130
पिछले 10 दिन में वैक्सीनेशन कराने वालों की संख्या
28 दिसंबर-51
29 दिसंबर- 00
30 दिसंबर-26
31 दिसंबर- आठ
एक जनवरी-00
दो जनवरी- 20
तीन जनवरी- 16
चार जनवरी- 315
पांच जनवरी- 67
छह जनवरी-57
स्थान-कोवीशील्ड- कोवॉक्सीन
1. बांकेगंज-10-30
2. बिजुआ-00-100
3. धौरहरा- 20-150
4. खीरी- 30-320
5. मितौली-00-200
6. मोहम्मदी- 10-20
7. नकहा-10-90
8. निघासन-20 -00
9. पलिया-00-170
10. फूलबेहड़- 00-20
11. रमियाबेहड़-00-30
सीएचसी पर मौजूद डोज
शहर में तीन केंद्रों पर लग रहा टीका
वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में भी उत्साह कम है। उधर, स्वास्थ्य विभाग भी लापरवाह है। यही वजह है कि जिले को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं मिल पा रही हैं। इस कारण वैक्सीनेशन के लिए सीमित जगहों पर बूथ लगाए जा रहे हैं। शहर में इस समय नगरीय स्वास्थ्य केंद्र नौरंगाबाद, गोटैयाबाग सहित निर्मलनगर में वैक्सीन लगाई जा रही है। जबकि इससे पहले शहर में ही पांच जगहों पर टीकाकरण चल रहा था। आलम यह है कि दिन भर में एक दो लोगों के ही वैक्सीनेशन कराने के लिए पहुंचने पर उन सभी को रविवार को बुलाया जा रहा है, जिससे दस लोगों के इकठ्ठा होने पर वैक्सीन खोलकर टीकाकरण किया जा सके।
‘कई दिनों से वैक्सीन नहीं मिली है, जबकि इसके लिए स्टेट पर निरंतर संपर्क जारी है। हालांकि 11 सीएचसी सहित तीनों नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर कोवीशील्ड या फिर कोवॉक्सीन की डोज मौजूद है। जिन्होंने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगवाई है वह केंद्र पर जाकर लगवा लें।’
- डॉ. अनिल कुमार गुप्ता जिला प्रतिरक्षण अधिकारी