फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: न स्टैंड, न सुविधाएं...नगर पालिका वसूलेगी ई रिक्शा संचालकों से शुल्क

विज्ञापन
सूरज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में चल रहे हजारों ई रिक्शा चालकों की परेशानी बढ़ गई है। अब नगर पालिका भी ई रिक्शा संचालकों से निर्धारित फीस वसूलने की कवायद शुरू कर दी है। इसको लेकर 300 रुपए प्रति वर्ष शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, ई-संचालकों का कहना है कि यदि इस तरह का बोझ डाला गया तो हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका ई-रिक्शा चालकों के लिए पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं भले ही मुहैया न करा पा रही हों लेकिन उनसे निर्धारित शुल्क वसूलने की तैयारी में है। नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव का कहना है कि शासन के आदेश के बाद ही शुल्क वसूलने की तैयारी की जा रही है। शुल्क वसूलने से पहले ई रिक्शा संचालकों को नगर पालिका में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। दो जगह रजिस्ट्रेशन कराए जाने को लेकर शहर के ई-रिक्शा चालकों में रोष देखा जा रहा है।
चालकों का कहना है नया रिक्शा खरीदने के बाद एआरटीओ विभाग में इसका पंजीकरण करा चुके हैं। अब नगर पालिका भी पंजीकरण कराने को लेकर दबाव बना रही है। फिलहाल नगर पालिका इस टैक्स को क्या नाम देती है, इसको लेकर संशय व्याप्त है। चालकों का कहना है कि यदि नगर पालिका बिना सुविधा दिए यह टैक्स लगाती है तो सभी चालक हड़ताल करने को मजबूर होंगे।

सूरज

सूरज

सूरज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें