मोहल्ले शिव कालोनी हाईडिल के पास व राश्ते पर भरा पानी: स्रोत मोहल्लावासी
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला शिव कॉलोनी हाइडिल के पास नर्क बना हुआ है। हाइडिल के पास मोहल्ले में सड़क है न ही नाली। पानी निकास की व्यवस्था न होने से घरों का पानी मार्ग पर भरता है। बरसात में मोहल्ले वालों की मुसीबत और बढ़ गई। बारिश का पानी मुख्य मार्ग के साथ ही आसपास खाली पड़े प्लॉट में भरा है।
जिले में स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है और एक अक्टूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी शुरू होने जा रहा है। इसमें लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही पानी एकत्र न होने के लिए भी जागरूक किया जाएगा, लेकिन यह जागरूकता कहां तक काम आएगी। शिवकॉलोनी में काफी दिनों से गंदगी की भरमार है। मुख्य मार्ग पर पानी भरा है। ऐसे में लोगों को पानी से होकर निकलना पड़ता है।
मोहल्ले के प्रशांत ने बताया कि नगर पालिका में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। दिनेश ने बताया कि बारिश के दिनों में काफी दिक्कतें होती है। कई बार नगर पालिका में पानी निकास के लिए कहा, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। पानी भरा होने से बदबू फैलती है। साथ ही मच्छरों की भरमार है।