लखीमपुर खीरी। गांव में तैनात सामुदायिक शौचालय की केयर टेकरों के आगे आर्थिक संकट है। महिलाओं से विभाग काम करा रहा है, लेकिन भुगतान नहीं दे रहा है। भुगतान को लेकर कई बार गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। गुस्साई महिलाओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
रमियाबेहड़ ब्लॉक के गांवों की महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंचीं और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने कहा कि उनका चयन गांव के सामुदायिक शौचालय में केयर टेकर के पद पर हुआ है। प्रत्येक माह छह हजार रुपये मानदेय और तीन हजार रुपये साफ-सफाई की धनराशि दिए जाने की व्यवस्था है। उनको दो साल से भुगतान नहीं मिला है।
महिलाओं ने कहा कि भुगतान को लेकर ब्लॉक पर बीडीओ से लेकर एडीओ पंचायत से कई बार मिलीं, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। ब्लॉक की करीब 80 प्रतिशत महिलाओं का भुगतान अटका है। हालांकि कुछ महिलाओं ने मानदेय मिलने की बात कही, लेकिन सफाई-सफाई की धनराशि न मिलने की बात भी बताई।
-
नंदरानी
नंदरानी
नंदरानी
नंदरानी