फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भटकने की जरूरत नहीं, युवाओं को मिलेगा कैंपस प्लेसमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद युवाओं को नौकरी का बड़ा संकट रहता है। नौकरी पाने के लिए वह इधर-उधर भटकते रहते हैं, लेकिन अब उन्हें भटकने की कोई जरूरत नहीं। उन्हें अब कैंपस प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। सेवा योजना विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवाओं को कैंपस प्लेसमेंट देने के लिए शासन ने रोजगार संगम डाट कॉम (rojgaarsangam.com) की शुरूआत की है। इस वेबसाइट पर विभिन्न शैक्षणिक सस्थानों में अध्यनरत अंतिम वर्ष के अभ्यार्थियों का डाटा जैसे शैक्षणिक योग्यता, अन्य गतिविधियां, कोई हुनर, अनुभव आदि सब कुछ अपलोड किया जाएगा। वहीं देश की विभिन्न कंपनियां भी इस रोजगार संगम डाट कॉम पर अपना पंजीकरण कराएंगी। इस बेवसाइट के माध्यम से कंपनियां योग्य अभ्यार्थियों को नौकरी का ऑफर देंगी। वेतन, कार्य आदि की पूरी जानकारी अभ्यार्थियों को दी जाएगी।
अभ्यर्थी मनचाही कंपनी में मनचाही नौकरी के लिए अ़ॉनलाइन साक्षात्कार भी दे सकेगा। साक्षात्कार देने उसे वहां जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस नई व्यवस्था के तहत कंपनी को अनुभवी व योग्य अभ्यार्थियों की तलाश करने में आसानी होगी तो वहीं अभ्यार्थियों को भी नौकरी पाने के लिए भटकना नहीं होगा। यह सुविधा सरकारी ही नहीं, बल्कि प्राइवेट कॉलेजों के अभ्यार्थियों के लिए भी रहेगी। रोजगार संगम डाट कॉम के माध्यम से अभ्यार्थियों को सिर्फ नौकरी हीं नहीं, बल्कि ऑनलाइन कैरियर कॉउंसलिंग की भी सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन



कॉलेजों के माध्यम से फीड होगा डाटा, निगरानी करेगा विभाग

रोजगार संगम डाट कॉम पर अभ्यार्थियों का डाटा संबंधित कॉलेज के माध्यम से फीड किया जाएगा, जो अंतिम वर्ष के होंगे। इसकी निगरानी सेवा योजना विभाग करेंगे। सेवा योजना विभाग से अनुमोदन के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं विभाग में संबंधित कंपनियों का भी डाटा रहेगा। प्रत्येक वर्ष रोजगार संगम डाट कॉम से किस कंपनी में कितने अभ्यार्थियों का चयन हुआ है, उसका डाटा विभाग से लेकर शासन तक रहेगा।

विभागीय अधिकारी को दिया जा चुका है विशेष प्रशिक्षण
अभ्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट की सुविधा दिए जाने के लिए शासन ने इसकी प्रक्रिया तेज कर दी है, ताकि अभ्यार्थियों को जल्द से जल्द इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो जाए। जिला सेवा योजना सहायता अधिकारी साक्षी डागुर को पिछले हफ्ते लखनऊ में इसका विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद विभागीय अधिकारी ने कवायद शुरू कर दी है। इस संबंध में जल्द ही सभी कॉलेज प्रशासकों के साथ बैठक भी होनी हैं।



विदेश में नौकरी का भी मिलेगा विकल्प

जिला सेवा योजना सहायता अधिकारी साक्षी डागुर ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत विदेश में नौकरी करने का विकल्प भी रहेगा। विदेशी कंपनी भी इस बेवसाइट पर अपना पंजीकरण कराएंगी, लेकिन विदेशी कंपनियों की निगरानी सीधे मंत्रालय से होगी।


रोजगार मेला में नहीं लगानी होगी दौड़
अब तक रोजगार मेला के माध्यम से युवाओं को नौकरी दिए जाने की व्यवस्था है। मेले में कंपनियों के अधिकारी पहुंचते हैं, जो साक्षात्कार देकर योग्य अभ्यार्थियों का चयन करते हैं। मेला में प्रतिभाग करने को कंपनी प्रतिनिधि व अभ्यार्थियों को भाग-दौड़ करनी होती है, लेकिन इस नई व्यवस्था के तहत रोजगार मेला की जरूरत कम पड़ेगी।

रोजगार संगम डाट कॉम (rojgaarsangam.com) बेवसाइड के माध्यम से शैक्षणिक संस्थानों में अध्यनरत अंतिम वर्ष के अभ्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट दिए जाने की सुविधा दी जाएगी। लखनऊ में इसका विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस सत्र प्लेसमेंट व्यवस्था शुरू हो जाएगी। -साक्षी डागुर, जिला सेवा योजना सहायता अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें