फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी में सहकारी समितियों पर खाद नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। बारिश के बाद अब खाद के लिए किसान भटक रहे हैं। सहकारी समितियों पर खाद नदारद है। वहां यूरिया खाद के लिए मारामारी मची हुई है।
विज्ञापन

किसानों को खेतों में खाद डालने के लिए महंगे दामों में प्राइवेट दुकानों से खाद खरीदनी पड़ रही है। साधन सहकारी समिति गुलरिया, परवस्तनगर, दिलावरपुर आदि समितियों पर डीएपी, यूरिया खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। किसान सेवा सहकारी समिति राजापुर बेनी में एक ट्रक खाद मौजूद है। कर्मचारी के लंबी छुट्टी पर चले जाने के कारण वितरण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इस समय धान और गन्ने की फसल में यूरिया खाद की आवश्यकता है। खाद लेने के लिए किसान इधर-उधर चक्कर लगा रहे हैं। समितियों पर खाद न मिलने से किसानों को प्राइवेट दुकानों से महंगे दामों में खाद खरीदनी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें