फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नौ नेपाली युवक ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के धनगढ़ी उप महानगर पालिका के देवरिया गांव से पांच और कंचनपुर जिले से चार युवकों को नेपाल पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कैलाली जिले के डीएसपी कुलदीप चंद ने बताया कि सुदूर पश्चिम पुलिस व आरटीआई अनुसंधान कंचनपुर की टीम ने देवरिया गांव से शक होने पर पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से छह ग्राम 87 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम राज चौधरी, अविनेश राना, हरीलाल राना, कन्हैया राना, अर्जुन राना निवासी नेपाल का होना बताया है।
उधर, कैलाली के ही डीएसपी प्रकाश डांगी ने बताया कि बृहस्पतिवार को बैलोरी नगर पालिका के वार्ड 10 दीपघाट से प्रकाश माहरा समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से एक ग्राम 880 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। भीमदत्त नगर पालिका वार्ड चार की सब्जी मंडी से अनुराग समेत दो युवक पकड़े गए हैं। जिनके पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। पकड़े गए सभी नेपालियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने सीमावर्ती भारतीय बाजार से ब्राउन शुगर लाने की बात भी कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें