फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 20 दिन पुराने मारपीट के मामले में नौ नामजद, 15-20 अज्ञात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, पुलिस मुख्यालय लखनऊ में कार्यरत एक आरक्षी की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट के 20 दिन पुराने मामले में नौ नामजद समेत 15-20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सलावतनगर के गांव नारंग निवासी कमलेश ने बताया कि जमीन के विवाद में 22 अगस्त को गांव में बाजार जाते वक्त विजय उर्फ मुन्ना, अजय उर्फ जग्गू, संजय शर्मा, सुभाष गोयल, प्रदीप और रविंद्र ने 15-20 अज्ञात साथियों के साथ घेरकर जातिसूचक शब्दों को प्रयोग करते हुए पीटा और मोबाइल छीन लिया।
जब उसने एसओ से रिपोर्ट दर्ज करने को कहा, तो रिपोर्ट नहीं लिखी गई। कमलेश के एएसपी को दिए प्रार्थनापत्र के आधार पर पुलिस ने विजय उर्फ मुन्ना, अजय उर्फ जग्गू, संजय शर्मा, सुभाष गोयल, प्रदीप, रविंद्र, रोहतास, सुभाष, प्रवीन खन्ना उर्फ नीटू खन्ना सहित 15-20 अज्ञात के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें