धनगढ़ी (नेपाल)। कंचनपुर जिले के दोदोधरा चांदनी नगर पालिका में अवैध रूप से दवा की दुकानें चला रहे नौ भारतीयों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कंचनपुर जिला पुलिस कार्यालय के निरीक्षक भरत राज गिरि ने बताया कि जिले की दोदोधरा चांदनी नगर पालिका क्षेत्र में अवैध रूप से दुकानें खोले भारतीयों की दुकानों पर पुलिस ने छापा मारा। जिसके बद संजय विश्वास, कार्तिक सरदार, रवि विश्वास, निवास गाइन, निरंजन अधिकारी, भूपेंद्र पुरी निवासी ऊधमसिंहनगर व राजेश विश्वास, संतोष सरकार, सुधांशु निवासी पीलीभीत को पकड़ा है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। संवाद