पसगवां। सहकारी गन्ना विकास समिति जंगबहादुर गंज के 11 संचालक क्षेत्रों में से नौ संचालकों पदों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। संचालन क्षेत्र रैगाई से तीन और बरवर से दो प्रत्याशी मैदान में हैं।
निर्वाचन अधिकारी सुभाष चंद्रा ने बताया कि संचालक क्षेत्र पसगवां से अखिलेश त्रिवेदी, बेहटी से अवनीश शुक्ल, दूल्हापुर से अनुज त्रिपाठी, सिकटारा से वीरेंद्र सिंह यादव, रामापुर से उमादेवी, मोहीउद्दीन से वेदपाल, बंदरहा से उमाशंकर, मनिकापुर से संजीव कुमार और राभा से शांति देवी निर्विरोध निर्वाचित की गईं हैं। संचालक क्षेत्र रैगाई में 35 और बरवर में भी 35 डेलीगेट संचालकों का चुनाव करेंगे। रैगाई संचालक क्षेत्र में अखिलेश, राम मोहन शुक्ल, शिवांग और बरवर क्षेत्र में सोनू सिंह व हरगोविंद के बीच मुकाबला है। मतदान और मतगणना 16 अक्तूबर को सहकारी गन्ना विकास समिति जंगबहादुर गंज में होगी। संवाद