फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला बार संघ के चुनाव में पांच पदों पर नौ प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में पांच पदों पर नौ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अध्यक्ष पद पर प्रेम किशोर मिश्र और रामकुमार, उपाध्यक्ष पद पर नीलकमल गुप्ता और मनोज कुमार सक्सेना, महामंत्री पद पर अनूप कुमार वर्मा और विजय कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री पद पर लाजवंती देवी एवं संतोष कुमार ठाकुर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर शादाब आलम ने एकल नामांकन दाखिल कराया है जिसके साथ ही उनका निर्विरोध कोषाध्यक्ष होना तय माना जा रहा है। बार संघ निर्वाचन कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की आपत्ति एवं जांच और 20 जनवरी को नामांकन पत्र वापसी प्रक्रिया संपन्न होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें