शारदा नदी से पुलिया तक 50 रुपये प्रति सवारी वसूला किराया
पलिया-भीरा मार्ग पर सड़क कटने की वजह से वाहन चालकों ने लोगों को शारदा नदी से कटी पुलिया तक लाने के लिए 50 रुपये प्रति सवारी किराया वसूला। आपदा में अवसर तलाशते हुए ई-रिक्शा और मैजिक चालकों ने बाहर से आने वाले यात्रियों को जमकर लूटा। लोगों की फटकार सुनने के बाद मैजिक और ई-रिक्शा चालक दोपहर के बाद नजर नहीं आए।
सड़क पर कार्य तो हुआ है, लेकिन अतरिया पुलिया के आगे काफी तेज रफ्तार में पानी बह रहा है। ऐसे में छोटे वाहनों का संचालन शुरू करा दिया गया है। बड़े वाहनों की आवाजाही पर अभी प्रतिबंध है।
- कार्तिकेय सिंह, एसडीएम, पलिया