फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुख्यमंत्री तक उठाया जाएगा एनएच-731 का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया पब्लिक ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के कार्यालय में शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने ट्रक यूनियन, बस यूनियन, दोनों नगर व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ ही अन्य लोगों से मुलाकात कर पलिया-भीरा राजमार्ग 731 पर लगातार बंद होने की बात को जनप्रतिनिधियों से लेकर मुख्यमंत्री तक उठाने की बात कही है। अधिकारियों की मनमानी और बड़े वाहनों को निकालने में उगाही के बारे में भी उच्चाधिकारियों को अवगत कराने को कहा।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत पाल आहुवालिया उर्फ मोंटी पाल ने पलिया बस यूनियन, पलिया ट्रक यूनियन, नगर व्यापार मंडल मिश्रा गुट, नगर व्यापार मंडल कंछल गुट के साथ ही किसानों के साथ वार्ता की। उन्होंने कहा कि पलिया में हवाई पट्टी बनने जा रही है, विश्वविख्यात दुधवा नेशनल पार्क है। मगर पलिया-भीरा राजमार्ग 731 की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
खनन के चलते जहां पलिया की ओर शारदा नदी की धार मुड़ गई। वहीं रोजाना पलिया-भीरा मार्ग पर पानी आ रहा है। जिसके चलते आवागमन में परेशानियां हो रही हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें ट्रक यूनियन के मालवाहक वाहनों को हो रही हैं, जो इस मार्ग से चलने में कतरा रहे हैं। यूनियन के लोगों से पता चला है कि वाहनों को निकालने में भी धन उगाही की जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासन तानाशाही दिखाते हुए वाहनों को रोकने का काम कर रहा है। बैठक में पलिया ट्रक यूनियन, बस यूनियन, दोनों व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ ही भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें