संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के भानपुरी खजुरिया से एक वीडियो और तहरीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें महिला एक युवक को हाथ पर पंखा मार रही है। युवक ने पत्नी को गलत इंजेक्शन लगाने से नवजात की मौत होने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वीडियो व तहरीर वायरल हो रही है।
जिला पीलीभीत के थाना हजारा के टाटरगंज गांव निवासी कुलविंदर सिंह ने वायरल वीडियो में आरोप लगाया है कि वह अपनी पत्नी कृष्णा कौर को भानपुरी खजुरिया में एक प्राइवेट नर्स के यहां प्रसव पीड़ा होने पर लाए थे। आरोप है कि उक्त नर्स ने उनसे सात सौ रुपये लेकर इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद पत्नी की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। नर्स ने सात फिर सात हजार रुपये की मांग की।
पीड़ित ने कहा कि इलाज करो, रुपए दे देंगे तो उक्त नर्स ने अपनी पत्नी वहां से ले जाने की बात कही। जब सात सौ रुपये वापस मांगे तो उसने हाथ पर पंखा मार दिया। कुलविंदर के मुताबिक वह अपनी पत्नी को संपूर्णानगर के दूसरे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां बच्ची मृत पैदा हुई। नर्स के गलत इलाज के कारण उसकी बच्ची की जान चली गई। कुलविंदर ने नवजात का पोस्टमार्टम कराने के साथ नर्स के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डाॅ. पंकज सिंह ने बताया कि उनके यहां इस तरह का कोई मामला नहीं आया है। मामला सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है।