फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रहजनिया गांव में लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची

Mon, 30 Jun 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल के हाथ में लावारिस बच्ची। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
मैगलगंज। गांव रहजनिया में रविवार सुबह एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाते समय बच्ची की रोने की आवाज सुनी तो देखा कि वहां बच्ची कपड़े में लिपटी हुई पड़ी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बच्ची को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर तत्काल सीएचसी पसगवां पहुंचाया। डॉक्टरों की जांच के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बच्ची को चाइल्ड केयर संस्था के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें