फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मंदिर में नई मूर्तियां स्थापित, जेल भेजा गया आरोपी

विज्ञापन
गोटैयाबाग में मंदिर के पास मौजूद  एसडीएम सदर, पुलिस व अन्य लोग     संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला गोटैयाबाग के मंदिर में देवी देवताओं की खंडित मूर्तियां मिलने के बाद प्रशासन ने सोमवार को देवी-देवताओं की नई मूर्तियों की स्थापना करा दी। यहां रविवार की रात देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित मिलने पर हंगामा हो गया था। हिन्दू संगठनों के विरोध जताने पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब आठ बजे गोटैयाबाग मोहल्ले के एक मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित पाई गई थीं। हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया गया।
एसपी गणेश प्रसाद साहा भी पहुंच गए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मोहल्ले का ही एक युवक तोड़फोड़ करते दिखा। पुलिस, आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई थी। सोमवार की सुबह एसडीएम सदर व सीओ मौके पर पहुंचे। मंदिर में विधि-विधान से नई मूर्तियों की स्थापना कराई गई है। सदर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि मंदिर में मूर्तियों की स्थापना हो गई है। आरोपी नूरुल उर्फ नूर खां निवासी गोटैयाबाग पर केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें