फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लंबी दूरी के रूट पर जल्द ही नई बसों के दौड़ने की उम्मीद

विज्ञापन
गोला डिपो हरिद्वार रूट पर संचालित बस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। गोला से रुपैडिहा-हरिद्वार, अजमेर, कानपुर और अन्य रूटों पर जल्द ही नई बसें दौड़ती नजर आएंगी। इसकी प्रक्रिया तेज हो गई है। गोला डिपो को छह नई बसें मिलने की उम्मीद है। हो सकता है बसें इसी माह मिल जाएं। बसें मिलने पर लंबी दूरी के रूट के यात्रियों को बेहतर सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में गोला डिपो की कई बसें खस्ताहाल हैं। इन बसों से सफर में यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डिपो की कुछ अनुबंधित बसों की हालत भी खराब है। किसी बस में सीटें फट गईं है, तो किसी में एंगल को रस्सी से बांधकर काम चलाया जा रहा है। एआरएम महेश चंद्र कमल ने बताया कि डिपो को छह नई बसें मिलने की उम्मीद है। अभी इस संबंध में कोई लिखित आदेश नहीं मिला है। हो सकता है यह बसें इसी माह आ जाएं। नई बसों को लंबी दूरी के रूट पर संचालित किया जाएगा।

हरिद्वार और दिल्ली रूट की बसों की हालत खराब
गोला डिपो की रुपईडीहा से हरिद्वार जाने वाली बस की हालत खराब है। सामान रखने के एंगल को डोरी से बांधकर काम चलाया जा रहा है। सीटों की हालत भी सही नहीं है। इस बस से सफर करने पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह लखीमपुर-शाहजहांपुर होकर दिल्ली जाने वाली बस की हालत भी खस्ता है। लंबी दूरी की यह दोनों बसें बेहतर सफर की सुविधाओं के दावों की पोल खोलती हैं। इसी तरह शाहजहांपुर रूट पर चलने वाली गोला डिपो की अनुबंधित बस भी खस्ताहाल है। सीट, लाइट व अन्य कमियां है। यह हाल तब है जब बसों की नियमित जांच का दावा किया जाता है।
विज्ञापन


बस अड्डे पर भी कई अव्यवस्थाएं
गोला बस अड्डे पर भी कई अव्यवस्थाएं हैं। शौचालय की स्थिति सही नहीं है। यात्री प्रतीक्षालय व अन्य अव्यवस्थाएं हैं। बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। गेट के सामने की सड़क खराब है। जलभराव की स्थिति भी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें