फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई व्यवस्था: अब सोमवार-बृहस्पतिवार को स्कूलों में होगा रिवीजन-डे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जनपद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई के साथ ही रिवीजन (दोहराव) कराने के लिए नई व्यवस्था की है। अब स्कूलों में सोमवार और बृहस्पतिवार को रिवीजन दिन निर्धारित कर दिया है। शुक्रवार-शनिवार की पढ़ाई का रिवीजन सोमवार को और मंगलवार-बुधवार को पढ़ाए गए विषयों का रिवीजन बृहस्पतिवार को कराए जाने व्यवस्था की है। इसको लेकर डीएम ने विभागीय अफसरों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में रिवीजन की नई व्यवस्था के साथ ही डीएम ने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि कार्यरत सफाई कर्मियों से विद्यालयों के शौचालयों की सोमवार-बृहस्पतिवार को विशेष सफाई कराएं। शौचालयों में हैंडवॉश यूनिट, पानी आदि होना चाहिए। स्कूल में पीने के पानी की शत-प्रतिशत व्यवस्था रहे। अगर किसी विद्यालय में जल भराव है तो मिट्टी पटान या इंटरलाकिंग लगवाएं। बच्चों को कीड़े-मकोड़ों से बचाव की व्यवस्था की जाए।
डीएम ने कहा कि विद्यालयों की समय सारिणी में प्रार्थना के प्रथम 30 मिनट सभी बच्चों के व्यायाम/खेल-कूद के लिए रखा जाए। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में विद्यालयों के छात्रों के लिए शिक्षण कार्य के लिए नजदीकी विद्यालयों में बैठने की व्यवस्था की जाए, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो। कोई भी विद्यालय जर्जर अवस्था में या टपकता हो तो बच्चों को सुरक्षित स्थान पर बैठाएं।
विज्ञापन

बाढ़ग्रस्त प्रभावित क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को राहत शिविरों में शिक्षण की व्यवस्था व उनके पठन-पाठन के लिए पाठ्य पुस्तकें, कार्य पुस्तिकाओं एवं मिड-डे-मील की व्यवस्था भी कराएं। न्यून अधिगम स्तर वाले छात्रों को उपचारात्मक शिक्षा दी जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें