सपा कार्यालय पर गोष्ठी को संबोधित करते सांसद उत्कर्ष वर्मा। स्रोत: पार्टी
लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती शुक्रवार को लोहिया भवन में धूमधाम से मनाई गई। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूलमालाएं अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि मुलायम सिंह सच्चे समाजवादी, धरतीपुत्र और सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे नेताजी के आदर्शों पर चलते हुए 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ जुट जाएं। विचार गोष्ठी का संचालन पार्टी महासचिव अंसार महलूद ने किया। गोष्ठी को महिला सभा राष्ट्रीय सचिव तृप्ति अवस्थी, पूर्व मंत्री आरए उस्मानी, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, कय्यूम खान सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। संवाद