फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चरस की तस्करी में नेपाल के युवक को 10 वर्ष की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारत में चरस लाने के मामले में एडीजे चिंताराम ने नेपाली तस्कर को 10 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर एक लाख का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

एडीजीसी संदीप मिश्रा ने बताया कि 5 अक्टूबर सन 2016 को ढाई किलो से अधिक चरस लाते हुए कोतवाल अशोक पांडे ने नेपाल के कर्म बहादुर को भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 154 सोनाह रेंज के पास सुबह साढ़े दस बजे गिरफ्तार किया था। लैब की जांच में चरस की पुष्टि हुई थी।
अदालत में लालजी, अशोक पांडे, कांस्टेबल राधे लाल वर्मा और इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने अपने बयान दर्ज कराए थे। बृहस्पतिवार को फैसला सुनाते हुए एडीजे चिंताराम ने नेपाली कर्म बहादुर को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें