फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल के थारू समाज ने होली पर्व का किया शुभारंभ

विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल के थारू गांव में पारंपरिक नृत्य करते समाज के लोग। फाइल फोटो
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में तराई क्षेत्र के कैलाली कंचनपुर समेत अन्य जिलों के थारू समुदाय ने सवा माह तक मनाया जाने वाले होली पर्व का शुभारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

सुदूर पश्चिम प्रदेश के कैलाली, कंचनपुर, दांग, बांके, बर्दिया जिलों के थारू समुदाय के लोग होली धूमधाम से मनाते हैं। माघ की पूर्णिमा के दिन गांव के दक्षिण सीमा में जाकर सात कंडों को लेकर पूजापाठ के साथ ही होली के प्रतीक पुतला की स्थापना कर शुभारंभ किया गया है। फागुन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा में होली जलने तक प्रत्येक दिन रात में घर-घर में युवक-युवतियां सामूहिक होली नृत्य करते हैं। फागुन माह की पूर्णिमा को होली जलने के बाद आठ दिनों की होली को थारू मरी होली के रूप में खेलते हैं। जिसका समापन खकरेड़ा वाले दिन होता है। कैलाली व कंचनपुर समेत पांच जिलों के थारू गांवों में होली का शुभारंभ हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें