फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाली हाथियों ने पंपिंग सेट तोड़ा, खेतों में पड़ी मड़ैया तहस-नहस की

विज्ञापन
जंगल से सटे खेत में हा​थियों ने तोड़ा पंपिगसेट।
विज्ञापन
बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा जंगल में डेरा डाले नेपाली हाथी सोमवार की रात मैलानी रेंज के जंगल से सटे खेतों में जा पहुंचे। जहां इन हाथियों ने कई किसानों की धान और गन्ने की फसल रौंद दी।
विज्ञापन

खेतों में रखे पंपिंग सेट तोड़ने के साथ ही फसलों की रखवाली के लिए पड़ी कई मडै़यां तहस-नहस कर दीं। दो अलग-अलग झुंडों में बंटे हाथी जटपुरा, सुल्तानपुर, खरेहटा, भरिगवां और महुरेना के जंगल से सटे किसानों की फसलों को रौंद डाला। निगरानी टीमों के मुताबिक, मंगलवार की सुबह हाथी वापस फिर मड़हा जंगल चले गए। सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर अखिलेश सिंह और राजाराम तिवारी ने फसल नुकसान का सर्वे किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें