फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गौरीफंटा सीमा पर ब्राउन शुगर संग नेपाली गिरफ्तार

Sat, 15 Nov 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीफंटा। एसएसबी व गौरीफंटा पुलिस ने नेपाली युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


39वीं वाहिनी एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट बृजेश कुमार सिंह व गौरीफंटा कोतवाली इंचार्ज जितेंद्र बहादुर सिंह पुलिस व एसएसबी जवानों के साथ शुक्रवार शाम डिगनिया तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। पिलर संख्या 750 के करीब दो किलोमीटर अंदर मार्ग पर चेकिंग के दौरान पलिया की ओर से आ रहे नेपाल के वार्ड एक बसंतो टोल धनगढ़ी निवासी भर वस्याल पुत्र विशन सार्की को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से सात ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। युवक ने कबूल किया कि वह यह ब्राउन शुगर पलिया से नेपाल बिक्री करने के लिए वह लेकर जा रहा था। गौरीफंटा पुलिस ने युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें