नेपाली हाथियों ने मड़ैया उजाड़ी।
बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी में डेरा डाले पांच नेपाली हाथी रविवार रात जंगल से निकलकर मैलानी रेंज की सुल्तानपुर बीट के जंगल किनारे बसे पिपरा गांव आबादी से सटे खेतों में फिर जा पहुंचे। यहां इन हाथियों ने दो किसानों राम सागर और प्रदीप के खेतों में घुसकर गन्ना फसल चरकर रौंद डाली।
किसान के खेत में फसलों की रखवाली के लिए पड़ी मड़ैया तोड़़ डाली और उसमें रखा सामान नष्ट कर दिया। जहां मौजूद ग्रामीणों और निगरानी टीमों ने शोर मचाकर हाथियों को बमुश्किल किसी तरह खदेड़ा। खदेड़ने से गुस्साए हाथियों ने खेतों की मेड़ के किनारे लगे कई पेड़ भी तोड़ डाले। फिर हाथी किशनपुर सेंक्चुरी के जंगल की ओर चले गए। सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे फॉरेस्टर राजाराम तिवारी ने फसल नुकसान का सर्वे किया। निगरानी टीमों के मुताबिक- सोमवार की सुबह हाथियों की लोकेशन किशनपुर सेंक्चुरी जंगल में मिली है। संवाद