गौरीफंटा बार्डर पर मतदान के बाद सीमा खोली गई। संवाद
गौरीफंटा। लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर तीन दिन पहले बंद की गई भारत-नेपाल की गौरीफंटा-धनगढ़ी सीमा सोमवार की शाम मतदान समाप्ति के बाद खोल दी गई। जिससे आवागमन शुरू हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
39वीं वाहिनी एसएसबी गौरीफंटा के सहायक कमांडेंट सतीश कुमार ने बताया कि सीमा सील होने के बाद वाहनों के साथ ही पैदल आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगी थी। सोमवार को मतदान संपन्न होने के बाद छह बजे के बाद सीमा को खोल दिया गया है। जिससे पहले की तरह आवागमन शुरू हो गया है। तीन दिन से बंद बॉर्डर के खुलने से दोनों देशों के नागरिकों ने राहत की सांस ली है। संवाद