धनगढ़ी(नेपाल)। नेपाल सरकार की तरफ से नेपाल राष्ट्र बैंक ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें नेपाल में 100 रुपये से ऊपर की भारतीय मुद्रा के प्रचलन पर रोक लगाते हुए नेपाली करेंसी में ही व्यापार करने का आदेश जारी किया है।
इसके अलावा भारत से नेपाल जाने पर भारतीयों को पांच हजार रुपये तक 100 रुपये से नीचे के नोट नेपाल ले जाने की इजाजत दी गई है। पहले 25 हजार रुपये तक ले जाने की छूट थी। भारतीय महानगरों में काम करने स्वदेश नेपाल लौटने वाले नेपालियों को भी 25 हजार रुपये तक 100 के नोट ले जाने की छूट मिली है। इस अधिसूचना से नेपाल में घूमने वाले व व्यापार करने वाले भारतीयों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नेपाल राष्ट्र बैंक के प्रवक्ता नारायण पौडेल ने बताया कि 500 व 2000 के भारतीय नोटों का प्रचलन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिसको लेकर अधिसूचना जारी की गई है। संवाद