फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पड़ोसी ने दुकानदार युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। रेलवे स्टेशन के निकट माल गोदाम के पास दोस्तों के साथ खड़े दुकानदार को पड़ोसी ने गोली मार दी। घायल अरविंद को उसके साथियों ने गोला सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गजेंद्र पुरी निवासी चंद्र प्रकाश वर्मा का 42 वर्षीय पुत्र अरविंद वर्मा रविवार की रात करीब 8:00 बजे स्टेशन के निकट माल गोदाम के पास दोस्तों के साथ खड़ा था। पिता चंद्र प्रकाश वर्मा और पत्नी गीता वर्मा ने बताया कि पड़ोसी अवनीश तिवारी उर्फ पुत्ती ने उन्हें गोली मार दी। गोली अरविंद के सीने में दाहिनी ओर लगी है।

बताया जाता है कि अवनीश तिवारी उर्फ पुती दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति का है। जिस पर पूर्व में 307 सहित कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


चाक-चौबंद सुरक्षा, फिर भी हो गई वारदात

जिस क्षेत्र में वारदात हुई है वह शिव मंदिर गोकर्ण तीर्थ क्षेत्र में आता है। जहां एक ओर पुलिस और प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था है चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। उसके बावजूद भी मेला परिक्षेत्र में वारदात ने पुलिस सुरक्षा चक्र की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें