फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीएम डैशबोर्ड में पांच विभागों की लापरवाही आई सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पांच विभागों की लापरवाही से लखीमपुर सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में पीछे रह गया है। रैंकिंग सुधार को लेकर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बैठक कर संबंधित अफसरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही अगले महीने की रैंकिंग में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि अगर रैंकिंग नहीं सुधरी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में बेसिक शिक्षा, एनआरएलएम, समाज कल्याण, पर्यटन, उद्योग विभाग की रैंकिंग खराब रही, जिसको लेकर सख्ती दिखाई गई है। हालांकि अगस्त की रैंकिंग से सितंबर की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। अगस्त में जनपद की रैंकिंग 43वें नंबर पर थी, जो सितंबर में 25वें नंबर पर पहुंच गई।
इसके बाद डीएम ने पिछड़े विभागों को रैंकिंग में सुधार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अधिकारियों को टीम भावना के रूप में काम करना चाहिए और अपने जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने का पूरा प्रयास करना चाहिए। एनआरएलएम में समूहों के बैंक खाता (सीसीएल) कराने के मामले में पीछे रहा है।
विज्ञापन

डीसी एनआरएलएम जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि जनपद को इस वर्ष 5552 खाता खुलवाने का लक्ष्य है, जो अब तक 2245 हो चुके हैं, जो लक्ष्य का 38 प्रतिशत है। विभाग को डी श्रेणी मिली है। रैंकिंग सुधार के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। बैंक से बात की है। इंडियन बैंक ने 25 अक्टूबर को शाखा में कैंप लगाकर खाता खोले जाएंगे। जनपद में 62 ब्रांच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें