फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कर्नाटक में चीनी मांझे से नीमगांव के युवक की मौत

Sun, 18 Jan 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक अवधेश का फाइल फोटो
विज्ञापन
सिकंदराबाद। मजदूरी करने कर्नाटक गए नीमगांव के ग्राम हरैंया निवासी अवधेश (40) की चीनी मांझे से कटकर मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, सकट का त्योहार मनाने के बाद ही वह गया था। घटना बुधवार की दोपहर की बताई जा रही है। इसके बाद कर्नाटक पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने वहां से शव लाकर शनिवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के भाई शिशुपाल ने बताया कि अवधेश कर्नाटक में मजदूरी पर धान लगाने गया था। बुधवार को बाइक से सब्जी लेने जा रहा था। बाइक चलाते समय उसकी चीनी मांझे से गर्दन कट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर हालत में साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को उसके पैतृक गांव हरैया थाना नीमगांव भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें