फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय: कक्षा 11 की रिक्त सात सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा 22 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में कक्षा 11 की रिक्त सात सीटों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा 22 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में कला संकाय की सात सीटें खाली हैं। जिनके लिए 22 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में सुबह 11 बजे से 1:30 बजे तक होगी। इन सात सीटों के लिए पूरे जिले से 64 बच्चों ने आवेदन किया था। प्राचार्य संजीव कुमार सक्सेना ने बताया कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी बच्चों को 10:30 बजे प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी वाईके प्रसाद ने बताया की यह परीक्षा पांच सेक्शन में विभाजित है। इसमें मानसिक योग्यता, अंग्रेजी भाषा, विज्ञान, सामाजिक व गणित के प्रश्न होंगे। लाइब्रेरियन दिवाकर मिश्रा ने बताया की अभ्यर्थी स्कूल की वेबसाइट से अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें