फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय प्रवेश प्रकिया: चार और बच्चों के अभिभावकों को नोटिस जारी

विज्ञापन
ज्वाहर नवोदय विद्यालय
विज्ञापन
मितौली। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में फर्जीवाड़े में चार और बच्चे पकड़ में आये हैं। अब तक कुल 25 बच्चे प्रवेश में फर्जीवाड़ा करते पकड़े जा चुके हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने चारों छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश प्रवेश परीक्षा 2023 के 13330 बच्चों ने आवेदन किया था। 80 सीटों के लिए 29 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें से 7668 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। नतीजे घोषित होने के बाद कुल 79 बच्चों का चयन हुआ था। विद्यालय में जुलाई माह में चयनित बच्चों की प्रवेश प्रकिया शुरू हुई।
इस दौरान हुई जांच के दौरान बेहजम के 12, मितौली व रमियाबेहड़ के 2-2 बच्चे पकड़े गए थे। आठ अगस्त को दूसरे चरण की जांच में पांच बच्चों के नाम इस फर्जीवाड़े की लिस्ट में शामिल हो गए। इसमें बेहजम ब्लॉक के तीन, मितौली व पसगवां ब्लॉक के एक-एक बच्चा शामिल है। अब तीसरे चरण की जांच में चार और बच्चे सामने आए हैं। जिसमें से बेहजम के दो व ईसानगर- मितौली का एक-एक बच्चा शामिल है। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन


जल्द जारी होगी 26 बच्चों की प्रतीक्षा सूची
प्रवेश परीक्षा में फर्जीवाड़ा में अब तक 25 बच्चे पकड़े जा चुके हैं। इसके बाद प्रतीक्षा सूची जल्द ही आने की उम्मीद है, जिससे 25 नए बच्चों को प्रवेश मिलेगा। जल्द ही पहली प्रतीक्षा सूची जारी होने की उम्मीद है, जिसमें नए बच्चों को प्रवेश मिल सकेगा।

52 बच्चों की प्रवेश प्रकिया पूरी, जांच जारी
नवोदय के प्रधानाचार्य ने बताया कि 80 सीटों के सापेक्ष कुल 79 बच्चों का चयन हुआ था। अब तक कुल 25 बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा में पकड़े जा चुके है। वहीं 52 बच्चों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, लेकिन इनकी भी जांच चल रही है।

प्रथम चरण की जांच में 16, दूसरे चरण की जांच में पांच व तीसरे चरण के सत्यापन के दौरान चार और बच्चों के कागजातों में हेरफेर करते हुए प्रवेश दिलाने का मामला सामने आया है। फिलहाल इन बच्चों अभिभावकों को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

- संजीव कुमार सक्सेना, प्रिंसिपल

ज्वाहर नवोदय विद्यालय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें