पहाड़ों पर होने वाली बारिश के चलते दुधवा के नकउहा नाले में भरा पानी।
पलियाकलां। पहाड़ों पर लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस कारण नेपाली नदियों में उफान है, जो यहां की सुहेली नदी के प्वाइंट नकउहा नाले में देखा जा सकता है।
नेपाली नदियों से आने वाला पानी पहले सुहेली नदी फिर नकउहा नाले में आता है। काफी दिनों से भीषण गर्मी में पूरी तरह लगभग सूख चुका नकउहा नाला एक बार फिर से पानी से भर गया है। इससे वन्यजीवों को जहां पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा, वहीं वह जंगल से बाहर का रुख भी वन्यजीव नहींं करेंगे। संवाद